शहनाज गिल और टोनी कक्क्ड़ का रोमांटिक डांस वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा धूम, क्या आपने देखा!

By: Pinki Mon, 04 Oct 2021 12:14:14

शहनाज गिल और टोनी कक्क्ड़ का रोमांटिक डांस वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा धूम, क्या आपने देखा!

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की क्यूटनेस और बोलने का अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। जिसके बाद उनकी पॉपुलरिटी में काफी इजाफा हुआ है। आज सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो फैन्स है, जो उनकी फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में शहनाज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो जाने माने सिंगर टोनी कक्क्ड़ के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शहनाज और टोनी रोमांटिक डांस कर रहे हैं। दोंनो वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बादशाह का सॉन्ग 'बेड गर्ल' सुनाई दे रहा है। फैन्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज ने सोशल मीडिया से दूरिया बना ली हैं, जिसके बाद उनके फैन्स उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर भी आउट हुआ था। जिसपर फैन्स ने जी खोलकर प्यार बरसाया था। फैन्स को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। बता दे, यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़े :

# Brown Stylish Outfit में कृति सेनन ने दिए कातिलाना पोज़, लहंगा पहन यूं झूमकर नाची तारा सुतारिया

# Cruise Ship Drugs Case: आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने पहुंचे सलमान खान

# Cruise Ship Drugs Case: आर्यन को आज जमानत मिलने की उम्मीद, कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी NCB

# नहीं रहे तारक... के ‘नट्टू काका’, गले में कैंसर से पीड़ित थे घनश्याम नायक, फैंस में शोक की लहर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com